प्रियंका को इस भारतीय फिल्म को शुरू करने का है इंतज़ार

प्रियंका को इस भारतीय फिल्म को शुरू करने का है इंतज़ार

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने काम का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा अब सलमान खान संग नजर आएंगी फिल्म भारत में।

इतना ही नहीं वह भारत फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने जा रही है लेकिन इसी बीच एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है खबरों की माने तो प्रियंका को भी अब इस फिल्म को जल्द से जल्द शुरू करने का बड़ी बेक़रारी से इंतज़ार है वह जून के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है।

हम आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि इस फिल्म में प्रियंका के अलावा दिशा पाटनी और तब्बू भी हैं। हम आपको ज्ञात करा दे कि प्रियंका पिछले दिनों बांग्लादेश में रिफ्यूजी कैंप का हिस्सा बनी थीं और वह वहां एक सामाजिक कारण से शामिल भी हुई थी।

हम आपको बताते चले कि प्रियंका चोपड़ा को अपने कुछ इंटरनेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने हैं जिस वजह से वह दोबारा से अमेरिका जाने वाली है वह वहां से जैसे ही भारत लौटेंगी वैसे ही फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। प्रियंका ने इससे पूर्व फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र के साथ फ़िल्म गुंडे में भी काम किया था। सलमान भी तब तक अपनी फ़िल्म रेस 3 के प्रमोशन से फ्री होकर इस फ़िल्म की तैयारी में लग जायेंगे। सलमान की फ़िल्म ‘रेस 3’ ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है और सलमान ने फ़िल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है।

हम आपको बता दे कि फिल्म  ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ की कहानी पर आधारित है। भारत के स्क्रीनप्ले में बदलाव कर इसको हिन्दुस्तानी नजरिये से दिखाया जा रहा हैं। फिल्म में सलमान खान की उम्र उनकी वास्तविक उम्र से बहुत काम दिखाई जा रही हैं उनका मेकअप करने के लिए विदेश से टीम भी आ रही है सलमान खान प्रियंका संग इससे पूर्व फ़िल्म सलाम-ए-इश्क और मुझसे शादी करोगी रही हैं।

हम आपको बता दे कि प्रियंका बहुत समय से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में ही बिजी चल रही थी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.