आखिर क्यों छोड़ा अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपना घर

आखिर क्यों छोड़ा अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपना घर

एक ओर जहा इन दिनों बहुत से सेलिब्रिटी विवाह के बंधन मे बंध कर एक नजर होते आ रहे है,  वही दूसरी तरफ बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन रामपाल की शादी एक बार फिर खतरे मे जाती दिखायी दे रही है।

खबरों की माने तो अभिनेता अर्जुन ने अपना घर छोड़ दिया है और पत्नी मेहर जेसिया और बेटियों माहिका और माहिरा से अलग रह रहे हैं। ‘स्पॉटब्वॉय’ की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन की शादी मे बढ़ते तनाव की वजह ऋतिक रौशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान से बढ़ती नजदीकियों है। पिछले वर्ष एक पार्टी मे सुजैन खान और जेसिया के बीच खूब झगड़ा भी हुआ था दोनों के बीच तक़रीबन आधे घंटे तक बहस होती रही फिर दोनों के बीच फैशन डिजायनर सुरीली गोयल आयी और मामले को शांत करने की कोसिस की पर मेहरा वहा से पार्टी छोड़ चली गईं।

तब से ही ये अनुमान लगाए जा मेहर अर्जुन और सुजैन की बढ़ती करीबियों की वजह ही चिंतित थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स मे भी अर्जुन और सुजैन के अफेयर का दावा किया गया। माना जा रहा है कि ऋतिक और सुजैन के तलाक की वजह भी यही अफेयर था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन एवं मेहर ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की पूरी कोशिश की। दोनों कई ट्रिप पर अपनी बेटियों संग गए मगर फिर भी उनके रिश्ते की स्थिति सामान्य नहीं हो पायी है।

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादी वर्ष 1998 में हुई थी। मेहर वर्ष 1986 मिस इंडिया में चुनी गई थीं। उन्होंने पति अर्जुन रामपाल के साथ मिलकर फिल्म ‘आई सी यू’ प्रोड्यूस किया था।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.