जानिए लस्सी के अनेकों फायदे

जानिए लस्सी के अनेकों फायदे

भारतीय समाज में और ख़ास कर गर्मियों के दिनों में लस्सी बहुत ही पसंद किया जाने वाला पेय पदार्थ है। हम लोग लस्सी बेहतर स्वाद और गर्मी से खुद को राहत दिलवाने के लिए पी तो लेते है पर इसके महत्वपूर्ण फायदों से अनभिज्ञय ही होते है। तो चलिए मैं आज बता देती हूँ आपको लस्सी के निम्नलिखित फायदे जो इस प्रकार से हैं –

एसिडिटी की समस्या से राहत – जो लोग हमेशा लस्सी का सेवन करते है वह एसिडिटी की समस्या से भी बचे रहते हैं। लस्सी की तासीर ठंडी होती है जिस वजह से यह हार्टबर्न या अपच की समस्या से छुटकारा दिलाती हैं।

इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक – लस्सी में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड एवं विटामिन डी हमारे शरीर के इम्युनिटी पावर को मजूबत करता है साथ ही बैक्टीरिया से लड़ने की भी छमता बढ़ाता हैं। इसके रोजाना उपयोग से आप सर्दी – जुकाम जैसे मौसमी इन्फेक्शन से बचे रहते हैं।

वजन कम करने में सहायक – लस्सी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फैट तो होता ही नहीं है जिस वजह से यह वजन कम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है। यह पेट में मौजूद फैट को भी खत्म कर देती है।

ब्लड प्रेसर को नियंत्रित रखने में मददगार –लस्सी में मौजूद पोटैशियम एवं रिबोफ्लेविन ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक तरीके से कम करते हैं। रोजाना लस्सी का सेवन करने से शरीर का ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है। इस बात की पुष्टि कई सारे रिसर्च में भी की गयी हैं।

पाचन तंत्र को मजूबत बनाने में उपयोगी – दिन के भोजन के बाद लस्सी का उपयोग बहुत लाभकारी माना जाता हैं। लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या ज्यादा होती हैं जिस कारण इसके सेवन से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त हो जाता है अगर आपको पेट सम्बन्धित कोई समस्या होती है तो एक गिलास लस्सी पी लें कुछ समय में ही आपकी तकलीफ दूर हो जायेगी।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उपयोगी – लस्सी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया हैं इस कारण जिस व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की कमी हो उसको लस्सी का सेवन आवश्य ही करना चाहिए। लस्सी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने से यह हमारी हड्डियों एवं मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

एंटी एजिंग में सहायक – लस्सी में लैक्टिक एसिड पाया जाता हैं जो कि हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। लस्सी के रोजाना सेवन करने से दाग धब्बे कम होते है एवं  झुर्रियां भी कम हो जाती है और त्वचा में निखार आता है।

हमें उम्मीद है कि आप लस्सी के इतने सारे लाभ जानकार यदि लस्सी कम पीते है तो अवश्य ही ज्यादा पीना शुरू कर देंगे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.