फिर विवादों में फंसी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, करोड़ो की ठगी का लगा आरोप

फिर विवादों में फंसी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, करोड़ो की ठगी का लगा आरोप

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के जिंदगी में विवाद ख़तम होने का नाम नहीं ले रहे।

अभी कुछ दिन पहले शिल्पा के पति राज कुंद्रा को पोनोग्राफी के केस में गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले के बाद अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी मां पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगा है।

बता दें कि लखनऊ के विभूतिखंड थाने में ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान और हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने ठगी के नाम पर मुकदमा दर्ज कराया था।

मुक़दमा शिल्पा और उनकी मां सुनंदा शेट्टी की कंपनी आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून व स्पा के नाम पर दर्ज कराया गया है।

दोनों का आरोप है कि कंपनी ने सेंटर देने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले थे।

जिसमें शिल्पा व उनकी मां सुनंदा की भूमिका भी सामने आ रही है।

डीसीपी पूर्वी की एक विशेष टीम अलग से जांच के लिए मुंबई पहुंच गई है।

जांच में भूमिका स्पष्ट होने पर दोनों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

आरोप है कि सेंटर खोलने के लिए कंपनी के लोगों ने फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग किया था। 

लेकिन उद्घाटन के कुछ समय पहले ही इस वादे से कंपनी मुकर गयी। 

हजरतगंज पुलिस ने जहां एक महीने पहले नोटिस भेजा था।

वहीं विभूतिखंड पुलिस की टीम भी नोटिस तामिल कराने पहुंच रही है।

उधर, डीसीपी पूर्वी की एक विशेष टीम अलग से जांच के लिए मुंबई पहुंच गई है।

वहीं शिल्पा शेट्टी और उनकी मां के ऊपर लगे आरोप स्पष्ट होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।                                   
 


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 
               

Vikas Srivastava