पहली बार ससुराल पहुंची अनुष्का शर्मा ने वीडियो के जरिए कह दी बड़ी बात

पहली बार ससुराल पहुंची अनुष्का शर्मा ने वीडियो के जरिए कह दी बड़ी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ दिनों से दिल्ली अपने ससुराल में हैं। आप को बता दें कि अनुष्का दिल्ली शहर में अपनी अगली फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग के सिलसिले में अपने को-एक्टर वरुण धवन के साथ आई हैं। दोनों बॉलीवुड हस्तियों को दिल्ली में पाकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उनके पास पहुंची और इस मुलाकात के बाद अनुष्का ने एक वीडियो भी शेयर किया।

अनुष्का शर्मा का जो वीडियो अपलोड हुआ है उसमें वह यह कहती नजर आ रही है कि उन्होंने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत कुछ करते देखा है। एक्ट्रेस ने शहर के लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा –

दरअसल इन दिनों दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यातायात संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए एक वीडियो सीरीज शुरू करने जा रही है, इसी वजह से शहर में मौजूद वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया। दोनों ही कलाकारों के रजामंदी से दिल्ली पुलिस ने इस मुहिम की शुरुआत किया, जल्द ही वरुण धवन का अपील किया गया वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के साथ एक इवेंट करना चाहते थे। लेकिन उनके व्यस्तता की वजह से यह इवेंट आयोजित न हो सका, इसलिए हमने वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया है।

आप को बता दे कि इससे पहले कई फिल्मी कलाकारों ने जैसे सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, कंगना रनौत, और कपिल शर्मा भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कैंपेन का हिस्सा बन चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस बार दिल्ली पुलिस ने वरुण धवन को चुना जिसको पिछले वर्ष नवंबर में मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक फैन के साथ ट्रैफिक सिग्नल पर सेल्फी लेने के वजह से जुर्माना लगाया था।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.