सेहत के साथ सुंदरता भी निखरेगी, जाने कुछ आसान टिप्स

सेहत के साथ सुंदरता भी निखरेगी, जाने कुछ आसान टिप्स

आज कल लोग फिट रहने के लिए सिर्फ कार्बन और प्रोटीन युक्त चीजे लेते है। सिर्फ प्रोटीन युक्त खाने से फिट नहीं रहा जा सकता है उसके साथ हमे अपने डाइट चार्ट में कार्बन और फाइबर को भी ऐड करना चाहिए जोकि पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरुरी है।

डाइट प्लान – आप अपने हिसाब से अपना आहार तय करे तथा उसे फ़ॉलो करे। हमे 3 से 4 लीटर पानी रोजाना पीना चाहिए, अगर आप साथ में जूस लेती हैं तो और भी अच्छी बात होगी तथा ब्रेकफस्ट में एग व्हाइट, स्टफ्ड पनीर रोटी, मशरूम, पालक में से किसी एक चीज को ब्रेकफस्ट में शामिल करे। अगर आपको थकान महसूस होती है तो आप वेजिटेबल शूप या गरम दूध  का इस्तेमाल कर सकती है जो कि आपके सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। कई बार हम दुबले होने के चक्कर में दिन भर भूखे रह जाते है जिससे हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण नहीं मिल पाता और सही मात्रा में कैलरी न होने पर शरीर के माँसपेशिओ में एनर्जी लेवल कम हो जाती है जिससे मेटाबॉलिज़्म कि प्रकिया धीमी पड़ जाती है। अगर हम नार्मल डाइट फॉलो करते है तो हमारा वजन तेजी से बढ़ता है ऐसे में हमे नार्मल डाइट के बजाय हैवी डाइट फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा हमे फ़ास्ट फ़ूड से परहेज करना चाहिए। हैवी डाइट के लिए जरुरी चीजे -फल, जूस, दूध, अंडे, नट्स, और होल ग्रेन।

जब जाएं शॉपिंग पर – हमे चाहे कितनी भी भाग दौड़ क्यों न करनी पड़े लेकिन हमे ब्रेकफस्ट में  कोई भी मील स्किप नहीं लेना चाहिए। हमेशा हमे अपने डाइट चार्ट को फॉलो करते हुए उचित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेना जरुरी होता है।  कुछ लोग फिट रहने के लिए रोटी नहीं खाते तो हम आपको बता दे कि हर मील के साथ रोटी लेना बहुत जरुरी है, अगर आप नहीं लेती है तो कॉन्स्टिपेशन की शिकायत भी हो सकती है।

जब भी आप घर में हो या घर से बाहर जाए  हमेशा अपने साथ ड्राई फ्रूट्स, पंपकिन सीड्स या फ्लैक्स सीड्स ज़रूर रखें। लोग फिट रहने के लिए अपने खाने से घी सबसे पहले हटा देते है लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि घी स्ट्रेस कम करता है तथा इसे खाने से एंग्ज़ायटी नहीं होती, इसलिए घी से आप दाल सब्जी में छौंक न लगाए लेकिन रोटी पे और दाल में घी जरूर डाले। खाने के अलावा घी से हेड तथा फुट मसाज भी ले।

करें इन चीजों का परहेज – आमतौर पर  व्यस्त होने के कारण  हम बाहर का सामान खा लेते है जैसे – फ्राइड फूड्स, फ्रेंच फ्राइज़, चिप्स, फ्रिटर्स, डीप फ्राइड टिक्कियां, सूजी एवं मैदा व उनसे बने फूड आइटम्स को अपने आहार में शामिल नहीं करनी चाहिए।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.