फिर दिखेंगे करण और बिपाशा फिल्म में साथ

फिर दिखेंगे करण और बिपाशा फिल्म में साथ

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी जो कि शादी के बंधन में बंध दो से एक हो गयी एक बार फिर से बड़े परदे पर एक साथ लोगो का मनोरंजन करते हुए नजर आने वाली है।

जी हां सही सुना आपने ख़बरें है कि बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर फिल्म आदत में एक साथ काम करने वाले हैं। फिल्म को मीका सिंह ने प्रोड्यूस किया है और इस फिल्म को फिल्म राज़ के डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने लिखा है पर वह इस फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे बल्कि ये ज़िम्मेदारी उन्होंने भूषण पटेल को शौप दी है, जिन्होंने अलोन का निर्देशन किया था। फिल्म का विषय जिंदगी से जुड़ा हुआ हैं। विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म की कहानी का खुलासा अभी तक तो नहीं किया है पर विक्रम भट्ट और बिपाशा बासु की पहले की फिल्मो को आधार मान कर यह कहा जा सकता है कि इस फिल्म में भी थ्रिलिंग मोमेंट अवं सस्पेंस तो अवश्य ही देखने को मिलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्देशक ने तैयारी शुरू कर दी है ये फिल्म सात जून से लंदन के शूटिंग शेड्यूल से शुरू की जायेगी।

हम आपको बताते चले कि फिल्म अलोन जो की 2015 में आई थी इसमें बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने एक साथ काम किया था। इस फिल्म के सेट से ही बिपाशा और करण का प्यार परवान चढ़ा और मार्च 2015 में दोनों ने शादी कर ली। साल 2015 में ही करण सिंह ग्रोवर फिल्म हेट स्टोरी 3 में भी नज़र आये थे। इस साल करण सिंह ग्रोवर फिल्म 3 देव में काम करते नजर आयेंगे। शादी के बाद से दोनों किसी फिल्म में तो साथ नजर नहीं आए सिर्फ रियलिटी शोज़ में नज़र आये।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.