एक बार फिर करण संग नज़र आएंगी करीना कपूर

एक बार फिर करण संग नज़र आएंगी करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो यानि की करीना कपूर ने लगभग 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। उनकी वापसी की फ़िल्म है ‘वीर दी वेडिंग’।

फिल्म वीर दी वेडिंग में करीना के संग सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ सिखा तलसानिया भी नजर आने वाली है, फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।

हम आपको बताते चले कि इन सबके बीच यह खबर भी आरही हैं कि करीना कपूर खान तक़रीबन 2 साल बाद करण जौहर के साथ काम करती नजर आएंगी। करीना अंतिम बार साल 2016 में आई करण जौहर की फिल्म ‘की एंड का’ में अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं।

डीएनए में छपी खबर के अनुसार, ‘करीना कपूर खान वास्तविक जीवन में एक बेहतर मां हैं, ऐसे में यह फिल्म उनके लिए एकदम बेहतर हैं। राज मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में करीना कपूर के अतिरिक्त 3 और महत्पूर्ण भूमिकायें भी होंगी। राज मेहता की नई फिल्म विवाह एवं रिश्तों के तानेबाने पर एक भिन्न राय लोगो के समाने प्रस्तुत करेगी। यह एक बेहतर संदेश के साथ ही साथ रॉम-कॉम फिल्म होगी। करीना ने फिल्म की कहानी सुनने के साथ ही फिल्म के लिए अपनी हामी भर दी थी क्योंकि उनको कहानी पसंद आ गयी थी।

फिल्म की कहानी दो वैवाहिक जोड़ो के इर्द – गिर्द घूमती है जहां एक जोड़ा वर्षो से शादी-शुदा होगा, वहीं एक जोड़े की नई – नई शादी हुए होगी हम आपको बता दे कि फिल्म की नाम अभी सामने नहीं आया है पर देखना यह रोचक होगा की करण और करीं की जोड़ी एक बार फिर से साथ में क्या चमत्कार दिखा पाती है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.