ब्लॉक प्रमुख चुनाव की पीड़िता से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की पीड़िता से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस वक्त उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।

प्रियंका गाँधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंची हुई हैं।

कांग्रेस महासचिव यहाँ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा की पीड़ित महिला से मिलने गई हैं।

प्रियंका गांधी आज सुबह ही लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई थीं।

यहाँ पहुंचकर प्रियंका पीड़िता से मिलीं। उन्होंने महिला को आश्वासन दिया है कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

प्रियंका गांधी ने कहा है कि “डरो मत, कांग्रेस आपके साथ हैं, मैं आपके साथ हूँ।

प्रियंका गांधी ने इस मुलाकात के बाद एक ट्वीट करते हुए लिखा कि “लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएं प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उन पर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी।”  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी ट्वीट में वादा किया है कि वो “पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गई हिंसा की शिकार अपनी सभी बहनों, नागरिकों के न्याय के लिए राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखूंगी।”

गौरतलब है कि हाल ही में बीते पंचायत चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश में भयानक हिंसा देखने को मिली थी।

गत 10 जुलाई को सूबे में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव समाप्त हुआ।

इसी दौरान प्रदेश के कई जिलों में गोलियां भी चली और बमबाजी भी हुई।

लखीमपुर खीरी की एक महिला पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।

उसी महिला से आज प्रियंका गांधी ने भेंट की है।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़

Vikas Srivastava

Related articles