भड़काऊ नारेबाजी के आरोप में भाजपा नेता समेत छह गिरफ्तार

भड़काऊ नारेबाजी के आरोप में भाजपा नेता समेत छह गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार यानी आज भाजपा नेता समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इन छह लोगों को भड़काऊ नारेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर इन लोगों ने धार्मिक उन्मादी नारे लगाए हैं।

नारेबाजी की यह घटना 8 अगस्त की है।

8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के वर्षगांठ पर दिल्ली के जंतर मंतर पर कुछ लोगों ने एक विशेष धर्म के खिलाफ नारे लगाए।

नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

नारेबाजी के दौरान मौजूद लोगों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस वायरल वीडियो में भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय भी दिख रहे हैं।

हालांकि अश्विनी उपाध्याय ने कहा है कि उन्होंने जनता मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी नहीं की।

उन्होंने यह भी कहा है कि जिन लोगों ने नारे लगाए उन्हें वो जानते भी नहीं हैं।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अश्विनी उपाध्याय के अलावा विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक को हिरासत में लिया है।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava