बॉलीवुड की मसक्कली ने लिए सात फेरे

बॉलीवुड की मसक्कली ने लिए सात फेरे

बॉलीवुड की मसक्कली यानि सोनम कपूर की शादी 8 मई 2018 को अपने 2 साल पुराने प्यार दिल्ली के उद्योगपति आनंद आहूजा के साथ बड़ी धूम – धाम से सम्पन्न हुई। सोनम और आनंद की शादी सोनम की मौसी कविता सिंह के घर रॉकडेल स्थित बंगले पर सिख रीति-रिवाज के साथ पूरी हुई।

हम आपको बता दे की शादी का मंडप दूसरी भारतीय शादियों की तर‍ह था। बंगले को अंदर से मोगरे के फूलो से सजाया गया था, जो की सोनम को बहुत पसंद है। इस शादी मे भारतीय व्‍यंजनों के साथ-साथ मुगलई फूड के साथ और भी डिसेज मेन्‍यू में थे।

सोनम और आनंद की शादी का रिसेप्शन मुंबई के ‘द लीला’ होटल में दिया गया। नव दम्पति को आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का ताता लगा रहा। इस जोड़े ने अपनी शादी और रिसेप्शन पार्टी दोनों में ही केक काटा।

सोनम कपूर जो की बॉलीवुड की स्‍टाइल आइकॉन मानी जाती है शादी में रेड और गोल्डन कलर का ब्राइडल लहंगा पहना जिसे डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था व सोनम ने अपने लुक को हैवी ज्‍वैलरी और लंबे हार के साथ कम्पलीट किया। आनंद ने राघवेंद्र राठौर का आउटफिट पहना, उन्‍होंने ऑफ व्‍हाइट कुर्ते के साथ गले में मोतियों की माला पहन रखी थी।

हम आपको इस बात से भी रूबरू कराते चले की आखिर इस बॉलीवुड शादी में कौन -कौन से बॉलीवुड सितारे आये नजर। जी हाँ इस भव्य शादी में सोनम कपूर के चाचा संजय कपूर अपने पुत्र के साथ आये। विधू विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और कंगना रनावत ने भी इस शादी में अपनी उपस्तिथि दर्ज की। वही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पत्नी रश्मी ठाकरे संग पहुंचे। सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आये। बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर,अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, मोहित मारवाह भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। आमिर खान पत्‍नी किरण राव और बेटे जुनैद संग शादी में पहुचें। बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ शादी में शामिल हुई, बेबो ने अनीता डोंगरे के पिंक आउटफिट पहन रखी थी करीना के साथ करिश्‍मा कपूर भी शादी मे पहुंची। इनके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, स्‍वरा भास्‍कर, करण जौहर और रणवीर सिंह भी शादी में पहुंचे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.