ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की तारीफ क्यों होने लगी?

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की तारीफ क्यों होने लगी?

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गत रविवार यानी 1 अगस्त को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार जीत हासिल की।

भारतीय टीम के सामने ग्रेट ब्रिटेन की दमदार टीम थी।

लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के हॉकी की धार का मुकाबला ब्रिटेन के खिलाड़ी नहीं कर सके।

भारतीय टीम ने ब्रिटेन को 3-1 से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का टिकट फाइनल कर लिया।

इसके बाद सोमवार यानी 2 अगस्त की सुबह भारत की लड़कियों ने भी टोक्यो में देश का झंडा बुलंद किया।

आज सुबह भारतीय महिला हॉकी टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया।

ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ टीम को भारत की बेटियों ने 1-0 से हार का स्वाद चखा दिया।

इसी के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम भी टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई।

भारत के पुरुष और महिला टीम के टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने पर टीम को तारीफ तो हुई ही, साथ में एक ऐसे व्यक्ति की भी खूब सराहना हुई जो इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

ये शख्स हैं ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक।

ट्विटर पर नवीन पटनायक को धन्यवाद देते हुए एक हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है। #ThankYouNaveenHockeyPatnaik

अब सवाल ये है कि भारतीय हॉकी टीम के जीतने पर एक राज्य के मुख्यमंत्री की प्रशंसा क्यों हो रही है?

भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम का आधिकारिक स्पांसर ओड़िशा ही है।

तीन साल पहले 2018 में ओड़िशा ने भारतीय हॉकी टीम की स्पॉन्सरशिप ली थी।

ओड़िशा ने भारतीय टीम को पांच साल के लिए स्पांसर किया था।

बता दें कि पिछले कुछ सालों में हॉकी को लेकर भारत में लगातार अनदेखी हुई है।

ओड़िशा सरकार ने टीम को तब स्पांसर किया जब टीम मुश्किल परिस्थितियों में थी।

ओड़िशा सरकार ने भारतीय हॉकी टीम को संभाला।

अब जब भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है तब ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की चर्चा हो रही है।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava