अफगानिस्तान में महिलाओं द्वारा विरोध शुरू, पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर लगे नारे

अफगानिस्तान में महिलाओं द्वारा विरोध शुरू, पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर लगे नारे

तालिबानियों द्वारा अफगानिस्तान पर लगातार किया जा रहा कब्जा और अत्याचार जारी है। अफगानिस्तानी महिलाओं पर किया जा रहा अत्याचार चरम पर है। अब आखिरकार तालिबान की महिलाओं ने भी तालिबानी अत्याचार के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। तालिबान के कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी बीच तालिबान के काबुल में भी महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया है। हालांकि काबुल में पहली बार विरोध किया गया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी जमकर नारे लगाए। खबर है कि यह विरोध तालिबान के द्वारा किए जा रहे अत्याचार और पाकिस्तान के द्वारा घुसपैठ खिलाफ किया गया है।

ज्ञात हो कि तालिबानियों ने अफगानिस्तान के पंजशीर को जीत कर पुरे अफगानिस्तान पर विजय की बात कही थी। वहीं दूसरी तरफ दावा किया जा रहा है कि तालिबानियों ने पाकिस्तान की मदद से यह लड़ाई जीती है। खबर है कि पंजशीर में लड़ी गयी लड़ाई में पकिस्तान के सैनिकों ने तालिबान की मदद की है। हालाँकि पंजशीर में लड़ाई अभी भी जारी है।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava