E-Rickshaw पंजीकरण पर लगाई रोक

E-Rickshaw पंजीकरण पर लगाई रोक

वाराणसी: सड़कों पर क्षमता से अधिक परिवहन दिन रात यू ही दौड़ रहे है। परिवहन विभाग के लापरवाह रवैये के चलते E-Rickshaw ऐसे ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इस वजह से बुरी तरह से यातायात व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

यातायात पुलिस ने जाहिर की आपत्ति

संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखकर क्षमता से ज्यादा पंजीकरण पर यातायात पुलिस ने आपत्ति जाहिर की है। जिलाधिकारी ने पंजीकरण रोकने का निर्देश यातायात पुलिस की आपत्ति के बाद दे दिया है।

6158 E-Rickshaw नवंबर महीने हुए पंजीकृत

हम आपको बता दे कि E-Rickshaw संचालन को नियमित करने और पांच हजार E-Rickshaw सड़क पर होने के बाद यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 23 जून 2018 को यातायात पुलिस ने पंजीकरण रोकने को कहा था। फिर भी इसके बावजूद पंजीकरण जारी रहा और 6158 E-Rickshaw नवंबर महीने तक पंजीकृत कर दिए गए।

ट्रैफिक पुलिस ने नए रजिस्ट्रेशन बंद करने को कहा

बता दे कि वहीं पंजीकरण पर आपत्ति जाहिर करते हुए नए रजिस्ट्रेशन बंद करने को ट्रैफिक पुलिस द्वारा कहा गया है। इसी पर E-Rickshaw के रूट निर्धारण एवं सुनिश्चित रूट पर नए पंजीकरण रोकने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है।

E-Rickshaw का रूट किया गया निश्चित

दूसरी तरफ आरटीओ आरपी द्विवेदी ने बताया कि जहां एक तरफ पंजीकृत E-Rickshaw का रूट निश्चित किया गया है। वहीं E-Rickshaw का पंजीकरण निर्धारित रूट पर रोका भी जा रहा है। अब देखना यह होगा कि ऐसा करने से स्थित में कितना सुधार होता है साथ ही यह भी देखना होगा 23 जून 2018 को जब यातायात पुलिस ने पंजीकरण रोकने को कहा था फिर भी निरंतर पंजीकरण जारी रहे तो इस बार निर्देशों का कितना पालन किया जाता है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.

Related articles