करोड़ो दिलो पर राज करने वाली हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन

करोड़ो दिलो पर राज करने वाली हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन

मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में अकस्मात मृत्यु हो गया, बोनी कपूर के भाई संजय कपूर से मिली जानकारी के अनुसार मृत्यु से पहले श्री देवी दुबई से अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ लौट रही थी जब 11:00 से 11:30 के बीच उन्हें अचानक से हार्ट अटैक आ गया। हम आपको बता दे कि कपूर परिवार दुबई में बॉलीवुड अभिनेता मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए गए थे।

श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन नाम से जन्मी 54 वर्षीय श्रीदेवी ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है, उन्होंने अब तक कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में प्रशंसकों का दिल जीता है। सदमा, चांदनी, हिम्मतवाला, चालबाज, मिस्टर इंडिया, नगीना, मवाली, तोहफा और गुमराह उनकी बेहतरीन फिल्मों में से हैं।

फिल्म जुदाई में काम करने के बाद उन्होंने 15 साल का ब्रेक लिया था जिसके बाद 2012 में उन्होंने इंग्लिश विंग्लिश से बेहतरीन वापसी करी। 2017 में रिलीज हुई अक्षय खन्ना अभिनीत मॉम उनकी आखिरी फिल्म थी। श्रीदेवी भारत की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनको भारत सरकार ने पद्मश्री (2013) अवार्ड से नवाजा है।

श्रीदेवी की दो बेटियां हैं, जान्हवी और खुशी। वह बोनी कपूर की दूसरी पत्नी है। उनकी बड़ी बेटी जान्हवी करण जौहर की आने वाली फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.