जल्द भारत आएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार के लिए शुरू हुयी तैयारियां

जल्द भारत आएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार के लिए शुरू हुयी तैयारियां

दुबई. ताज़ा जानकारी के अनुसार मौत के तीन दिन बाद श्रीदेवी के शव को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। और दुबई में सरकारी अधिकारियों ने शव को भारत ले जाने की अनुमति दे दी है, फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शव को आज शाम को दुबई से मुंबई भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अब बस अंतिम औपचारिकताएं ही बाकी रह गई हैं, इसके बाद उनके परिवारजनों को उनका पार्थिव शरीर सौंप दिया जाएगा। और आज देर शाम तक उनके पार्थिव शव का मुंबई पहुंचने की उम्मीद है, प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीदेवी की बॉडी को हैंडओवर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दुबई में सरकारी अधिकारियों की ओर से इस मामले में क्लीयरेंस  दे दिया गया है। इस मामले में दुबई पुलिस ने भारतीय वाणिज्य दूतावास को सभी जरुरी कागजात सौंप दिए हैं, और उनके शरीर पर लेप लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में कम से कम 2 घंटे लगेंगे। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो श्रीदेवी का पार्थिव शरीर शाम 7:00 बजे तक दुबई से निकल सकता है उनके मुंबई पहुंचने की सम्भावना है।

मुंबई में उद्योगपति अनिल अंबानी ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई लाने के  के लिए 13 सीटों वाले अपने निजी विमान को पहले ही रवाना कर दिया था। जो हाल फिलहाल में दुबई एयरपोर्ट पर मौजूद है, इधर मुंबई में जुहू विले स्थित पार्ले पवन हंस क्रेमोटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.