भाजपा की प्रेसवार्ता में महेश चंद्र श्रीवास्तव ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

भाजपा की प्रेसवार्ता में महेश चंद्र श्रीवास्तव ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

वाराणसी। कल वाराणसी में भाजपा के द्वारा एक प्रेसवार्ता की गयी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा के साथ महेश चंद्र श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यालय में प्रेससवार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में महेश चंद्र श्रीवास्तव ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा व अन्य विपक्षी दल अपने अस्त्तित्व को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। साथ ही उन्होंने जनता से वादा किया कि प्रत्येक पुलिस स्टेशन में एक साइबर हेल्प डेस्क खोला जाएगा। कानपुर में लेदर पार्क खोलने का वादा किया। वहीं बताया कि वाराणसी मिर्जापुर और चित्रकूट में रोपवे चलाने के लिए संकल्प लिया गया है। कहा कि बीजेपी गरीब वंचित दलित सबके विकास की बात को लेकर चलती है।

भाजपा नेताओं ने भाजपा के संकल्पों को गिनवाते हुए बताया कि दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक को पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह का संकल्प लिया गया। भाजपा ने हर परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने का संकल्प लिया है। 2 करोड़ स्मार्ट फ़ोन और टैबलेट बाटने का संकल्प लिया गया। लाइफ सपोर्ट से एम्बुलेंस की संख्या को दुगनी करने का संकल्प लिया गया। MBBS के सीटों को दुगना करने का संकल्प लिया गया है। किसानों सिंचाई के लिए मुफ्त में बिजली देने का संकल्प लिया गया। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा गन्ना किसानों को 15 दिनों के अंदर भुगतान किया जाएगा। कॉलेज जाने वाली सभी छात्रों को स्कूटी देने का भी वादा किया। गरीब परिवार के विवाह के लिए 1 लाख रुपये देने का दावा किया। उन्होंने कि भाप ने तीन नई महिला बटालियन बनाने का संकल्प लिया है। सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दुगनी करने का संकल्प लिया गया। 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस सेवा करने का संकल्प लिया गया। कन्या सुमंगला राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का संकल्प लिया गया।

Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

Priyanshi Srivastava