स्पीक मैके नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन, स्पीक मैके द्वारा दशावतार का भव्य मंच

स्पीक मैके नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन, स्पीक मैके द्वारा दशावतार का भव्य मंच

चंदौली। आज जनपद स्थित सेठ एम० आर० जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव शाखा में कुशल स्पीक मैके कलाकारों द्वारा नृत्य के मनोरम भाव कि प्रस्तुति कि गयी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी लोक संस्कृति, लोक गीत नृत्य को नृत्य कि अन्य विधाओं से जोड़ना था।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णेंदु सहा रहे। इसी क्रम में मुख्य अतिथि एंम विद्यालय के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी वृन्द द्वारा मां शारदा के सम्मुख दीप प्रजज्वलित का कार्यक्रम को विधिवत आरंभ किया गया। स्पीक मैके भारत समेत दुनियाभर में युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लक्ष्यपूर्ति में संलग्न है।

इसी कड़ी में आज विद्यालय प्रांगण में दर्विग में सिद्धान्त के साथ भातीय विधाओं के माध्यम से दशावतार को मंचित किया, जिसमे भगवान विष्णु के वाराह अवतार से कल्कि अवतार तक कि यात्रा को ओडिसी नृत्य के माध्यम से दर्शाया गया। इसी कड़ी में कल्युग समाप्ति के पश्चात पुनः जीवन के पुनर्निर्माण का भी विहंगम नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया जाया। जिसे देखकर दर्शक भी अभिभूत हो उठे और पूरा सभागार करतल ध्वनि से गुंजीत हो उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ‘दीपक बजाज’,प्रबंधक मनोज बजाज, निदेशक श्री श्यामसुंदर बजाज, निर्देशिका मंजू बुधिया, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, उप प्रधानाचार्य प्रियंका मुखर्जी एवं बच्चों की उपस्थिति रही।

Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

Vikas Srivastava