पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, भारत पर लगाया चीनी नागरिक की हत्या का आरोप

पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, भारत पर लगाया चीनी नागरिक की हत्या का आरोप

कराची: पाकिस्तान में एक चीनी नागरिक की हत्या कर दी गयी जिसके कारण पाक को काफी किरकिरी झेलनी पड़ रही है। इस हत्या की वजह से पाकिस्तान पर काफी दबाव पड़ रहा है।

पाकिस्तानी सरकार ने हत्या के पीछे भारत को बताया है। पाक का कहना है कि राजधानी कराची में हुई हत्या चीनी नागरिक शेन झू चिंग के पीछे भारत का हाथ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाक सूत्र इकबाल के द्वारा अपना पक्ष रखते हुए सरकार ने बताया के पाक में चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए 10000 सैनिक तैनात है।

भारत को बताया आरोपी

चीन-पाकिस्तान इकनोमिक कोरिडोर में भारत द्वारा लिए जाने वाली दिलचस्पी के चलते इस हत्या का आरोप भारत पर लगा है। पाक ने यह भी आरोप लगाया की पडोसी देश के प्रतिनिधि जिसमे भारत भी शामिल है पाक चीन के बीच बढ़ते कारोबार का विरोध करते है। इकबाल ने कहा कि चीनी नागरिक की हत्या के पीछे भारत का हाथ हो सकता है।शेन झू चिंग 46 साल का था और पाक कंपनी में शिपिंग मेनेजर था।

पिछले सोमवार को एक बंदूकधारी ने चीनी नागरिक शेन झू की हत्या कर दी थी। गोली मरकर की गयी इस हत्या के पीछे पाक ने भारत का हाथ बताया है।

पाक में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव के मानने से भी इस आरोप की पुष्टि हुई है। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में अहसान इकबाल ने आरोप लगाया कि भारतीय खुफिया एजेंसियां चीन-पाक इकोनॉमिक कॉरिडोर को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी सक्रिय हैं।

इससे पहले भी पाकिस्तान में हो चुकी है चीनी नागरिको की हत्याये आपको बता दे बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान सरकार द्वारा किये जाने इस भेदभाव से त्रस्त है और उन्हें वह किसी न किसी कारणवश इन मामलो में फसाया जाता है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.