बड़ागांव पीएसची में एयरपोर्ट यात्रियों को मिलेगा त्वरित उपचार

बड़ागांव पीएसची में एयरपोर्ट यात्रियों को मिलेगा त्वरित उपचार

वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर कभी-कभी विमान से उतरते हुए यात्रियों की तबीयत खराब हो जाती है लेकिन यात्रियों के समुचित उपचार के लिए विशेष व्यवस्था नहीं है। यहां पर सिर्फ प्राथमिक उपचार ही हो पता है और वो भी एक निजी हास्पिटल के सहारे। यात्रियों की हालत बिगडऩे पर यात्रियों को राजकीय और मंडलीय अस्पताल या बीएचयू रेफर कर दिया जाता है। तो इसीलिए उनका समुचित उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने जा रहा है।

अत्याधुनिक मशीनों की होगी समुचित व्यवस्था

अत्याधुनिक मशीनों के साथ एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे विमान यात्रियों की तबीयत बिगडऩे पर तत्काल उपचार शुरू किया जा सके। शासन ने इसके लिए साढ़े सात करोड़ रुपये आवंटित हो गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने के साथ मॉडल के रूप में बनाया जाएगा। बजट मिल चुका है, जल्द ही काम शुरू होगा। इससे आसपास के साथ विमान यात्रियों का समुचित उपचार करने में आसानी होगी।

अधिकारियों ने की बैठक

तत्कालीन जिलाधिकारी प्रांजल यादव एवं तत्कालीन एयरपोर्ट निदेशक एस के मलिक ने वर्ष 2014 के अंत में स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य अधिकारियों संग बैठक की थी। बैठक में विमान यात्रियों की सुविधा के लिए पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सभी संसाधनों से लैस करने के साथ चिकित्सकों की तैनाती की बात की गई थी। एंबुलेंस की 24 घंटे व्यवस्था रहे जिससे जरूरत पडऩे पर तत्काल भेजा जा सके। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।

इन यात्रियों की हुई मौत

वर्ष 2018 में विमान यात्रियों की हुई मौत को देखा जाए तो उसके पीछे प्राथमिक उपचार नहीं होना माना जा रहा है। बीएचयू के पूर्व कुलपति लालजी सिंह भी इन यात्रियों की सूची में शामिल है। 19 नवंबर को वियतनामी यात्री नगुयेन द चीयू, 23 नवंबर को इलाहाबाद के इंदू भूषण त्रिपाठी और 11 जनवरी को बरियासनपुर निवासिनी संगीता यादव की मौत हो चुकी है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.