ऐश्वर्या ही नहीं कान्स में छाई बेटी आराध्या भी

ऐश्वर्या ही नहीं कान्स में छाई बेटी आराध्या भी

आज हम बात करे ऐश्वर्या राय की तो वो इन दिनों अपनी खूबसूरती का जलवा रेड कार्पेट पर बिखेरती  हुई नजर आ रही है। तो हर साल की तरह उनके साथ इस साल भी उनकी बेटी आराध्या रॉय बच्चन साथ दिखी।

इस बार रेड कार्पेट हो या होटल का रूम दोनों ही जगहों से ऐश्वर्या राय की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली, उसमे देखा गया की आराध्या किसी भी मामले में माँ ऐश्वर्या से पीछे नहीं है। एक स्टार किड होने के कारण आराध्या हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं मगर बात करे अगर कान्स की तो वह बिलकुल अपनी माँ की तरह एक स्टार बन गई है। उसी के साथ ये भी बता दे की हाल ही में ऐश्वर्या ने सोशल साईट इन्स्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है, जिससे फैंस  के ख़ुशी का तो कोई हिसाब ही नहीं है। इस अकाउंट पर ऐश्वर्या लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं जिसमे ज्यादा तस्वीर कान्स की  है और कुछ आराध्या के साथ भी है।

इन दिनों एक फोटो वायरल हुई है जिसमे ऐश्वर्या ऑस्कर विनर ब्रिटिश एक्ट्रेस ‘दामा हेलेन मरीन’ के साथ नजर आ रही है। जिसमे दोनों के साथ आराध्या को भी देखा जा सकता है जिसमे वो माँ के साथ बहुत खुश लग रही है। आराध्या भी इवेंट्स को इंजॉय करती हुई दिख रही है।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या की आने वाली फिल्म ‘फन्ने खान ‘ है जिसमे वो बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के साथ  नजर आ सकती हैं। हम यही आशा करते हैं की ऐश्वर्या यूँही स्वस्थ और खूबसूरत बनी रहे दर्शको का मनोरंजन करती रहे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.