मुनव्वर राणा के बिगड़े बोल, तालिबान का किया समर्थन

मुनव्वर राणा के बिगड़े बोल, तालिबान का किया समर्थन

मशहूर शायर मुनव्वर राणा एक बार फिर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। मुनव्वर राणा ने अफ़ग़ानिस्तान के हालिया स्थिति पर टिप्पणी करके विवाद पनप गया है। उन्होंने तालिबान की करतूत पर कई टेलीविजन न्यूज़ चैनलों से बातचीत करके कई विवादित बयान दे दिए हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब उछल रहे हैं।

मुनव्वर राणा ने कहा है कि तालिबान कोई आतंकी संगठन नहीं है। वो एक आक्रामक समूह है। जो अपने देश के लिए लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तालिबान एक खूबसूरत नाम है। जिसका आम भाषा में अर्थ होता पढ़ने वाला ‘स्टूडेंट’। उन्होंने कहा कि अपने देश के लिए लड़ना आतंकी होना नहीं है।

वो यहीं नहीं रुके। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए मुनव्वर राणा ने कहा कि इंसान का स्वभाव समय समय पर बदलता रहता है। जैसे वाल्मीकि एक डकैत थे लेकिन उन्होंने जब रामायण लिख दिया तो वो भगवान बन गए। इसलिए हो सकता है कि तालिबान पहले गलत करता हो। लेकिन अब वो अपने देश के लिए लड़ रहा है।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava