सोया हुआ भाग्य जगा सकता है मोरपंख, जानिये कैसे मोरपंख द्वारा प्राप्त कर सकते हैं दैवीय कृपा

पौराणिक कथाओं में मोरपंख का विशेष महत्त्व हैं, शास्त्रों में मोरपंख के कई खूबियों का वर्णन किया गया है। जिसमे मोर पंख के उपयोग से कई चमत्कारिक फायदो का उल्लेख है। आज हम आपको मोरपंख से जुड़े हुए ऐसे ही पांच उपायों को बताएँगे, जो आपके सोये हुए भाग्य को जगा सकता है।

1. यदि आपका कोई काम अंतिम समय पर पूरा नहीं होता है और कोई काम काफी समय से अटका हुआ हो, तो अपने बेडरूम की पूर्व-दक्षिण दिशा में मोर पंख लगाएं। इस टोटके को करने से रुके हुए कार्य संपन्न हो जाते हैं। साथ ही, अगर कहीं आपका पैसा कही फसा हुआ हो तो उसके भी वापस आने के प्रबल योग बनते है।

2. यदि आपका घर या दुकान वास्तु अनुसार नहीं बना है या फिर उसमे कुछ दोष हो तो तो आप मोरपंख द्वारा यह उपाय कर सकते है। जिसमे आपको घर या दुकान की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से स्थान की नकारात्मकता दूर हो सकती है।

3. घर के मेन गेट पर तीन मोर पंख स्थापित करें। इन पंखों के नीचे भगवान श्रीगणेश की फोटो या छोटी प्रतिमा स्थापित करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।

4. जो व्यक्ति सदैव अपने पास मोर पंख रखता है, उसे रुके हुए कार्य भी पुरे हो जाते है और उसे हर काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही, डायरी और किताब में भी मोर पंख रखना शुभ माना गया है।

5. यदि आप रात को डरावने सपनो से परेशान रहते हैं तो अपने सिरहाने मोरपंख को रख कर सौ जाए. ऐसा करने से डरावने सपने आना तो बंद होंगे ही साथ ही आपको अगली सुबह मनमोहक होगी.

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.