चंदौली में भाजपा कार्यकर्ताओं का दिखा आक्रोश, साधना सिंह के समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय का फूंका पुतला

चंदौली में भाजपा कार्यकर्ताओं का दिखा आक्रोश, साधना सिंह के समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय का फूंका पुतला

वाराणसी। वाराणसी के मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह को टिकट न मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी नाराज़गी देखी गयी। विरोध में साधना सिंह के समर्थकों ने सड़क पर उतरकर केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने चंदौली कचहरी के सामने एकत्रित होकर पार्टी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान साधना सिंह के समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री और चंदौली के सांसद के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

आपको ज्ञात होगा कि भारतीय जनता पार्टी ने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के दौरान मुगलसराय की भाजपा विधायक साधना सिंह का टिकट काट दिया। भाजपा ने साधना सिंह के जगह रमेश जायसवाल को टिकट दिया है जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इस मौके पर संघ से जुड़े विद्यासागर गुप्ता ने पार्टी पर आरोप लगाया है कि पार्टी द्वारा प्रत्याशी का चयन पार्टी विरोधी है साथ ही उन्होंने पार्टी से इस फैसले पर पुनर्विचार विचार करने की अपील की है।

Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

. Contact 9807505429, 8924881010, 9839515068 For News and Advertisements.

Priyanshi Srivastava