वाराणसी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना 

वाराणसी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना 

वाराणसी। रविवार को वाराणसी के महमूरगंज स्थित नोबिता शिक्षण संस्थान में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ता बैठक की। अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बात करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही भाजपा के द्वारा किये गए कार्यों की लड़ियाँ लगा दी। उन्होंने ने कहा कि इस बार निष्पक्ष तरीके से साढ़े 4 लाख की नियुक्तियां हुई है। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले हमेशा बम विस्फोट और दंगे होते थे। उन्होंने सपा बसपा के शासनकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर होने की बात कही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीते पाँच साल में कोई आतंकवादी घटना के न होने और अपराधियों के जेल के अंदर होने का दावा किया। इसी क्रम में सपा-बसपा काल में महिलाओं के असुरक्षित होने की बात के साथ और भी कई मुद्दों पर मंत्री जी विपक्षी दलों पर जमकर बयानी हमला किया। 

Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

Priyanshi Srivastava