अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आखिर क्यों सीख रहे है तीरंदाजी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आखिर क्यों सीख रहे है तीरंदाजी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म एम.एस.धोनी से अपना सिक्का ज़माने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।

जी हां सुशांत इन दिनों तीरंदाजी सीख रहे हैं। अब सवाल ये उठ रहा है कि वह तीरंदाजी भला सीख क्यों रहे है।

हम आपको बता दें की हाल ही में खबर आई थी कि हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में काम करने वाले है। खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा ने 2008 ओलम्पिक्स से भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया था।

खबरों की माने तो सुशांत निरंतर तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे हैं और उन्होंने इस खेल को बहुत बेहतर तरीके से सीख भी लिया है।

गौरतलब हो की इससे पहले भी सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म एम.एस.धोनी की बायोपिक के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी। अब कहा ये जा रहा है कि सुशांत किसी फिल्म के लिए ही तीरंदाजी सीख रहे हैं।

फिलहाल सुशांत, केदारनाथ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है इस फिल्म से अभिनेता सैफ अली खान की सुपुत्री सारा अली खान डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 30 नवंबर को रिलीज होने वाली हैं।

वहीं अभिनेता सुशांत सिंह की फिल्म ड्राइव भी पोस्ट – प्रोडक्शन की स्टेज पर हैं। इसके अलावा सुशांत फिल्म सोन चिरैया में भी नजर आने वाले हैं।

हम तो यही उम्मीद करते हैं कि फिल्म एम.एस.धोनी की तरह ही सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर से शानदार फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री को देंगे और यू ही लोगों का मनोरंजन करेंगे। वैसे सुशांत को भी इस बात की फिक्र जरूर ही हो रही होगी कि वो लोगो को बेहतरीन फिल्में दे क्योंकि लोगो की उम्मीदे अब सुशांत से बढ़ गयी है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.