तेज़ आंधी-तूफान से उड़ा मंदिर का पंडाल बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

तेज़ आंधी-तूफान से उड़ा मंदिर का पंडाल बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

शुक्रवार को ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में रामनवमी उत्‍सव के दौरान पंडाल गिरने से बड़ा हादसा हुआ। यह हादसा कडपा जिले के वोंटीमिट्टा का है। जिसमे  4 लोगों की मौत हो गयी और 70 लोग घायल हो गए। घायल लोगो को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के समय मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे।

हर साल की तरह इस बार भी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पत्नी और उनका पूरा परिवार शामिल था। इसके अलावा राज्य सरकार के कई और मंत्री कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री का आदेश था। कि प्रशासन भक्तों का हर तरह से मदद करे। साथ ही भीड़ में जो लोग अपनों से बिछड़ गये हैं पुलिस और प्रशासन उन्हें तलाशने में उनकी मदद करे।

घटना में हुयी चार लोगो की मृत्यु

खबरो के अनुसार, हादसे में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बाल-बाल बचे, उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। चार लोगों की उसी वक्त मौत हो गयी।  शुरुआत में तेज आंधी तूफान में भी भक्तों के पहुंचने पर चंद्रबाबू नायडू ने भक्तों के उत्साह की सराहना की थी। नायडू ने लोगों से कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर के विकास के लिए इसे टीटीडी को सौंपने का फैसला कर लिया है। प्रार्थना करें कि मै रामराज्य लाने में कामयाब हो। पर कार्यक्रम के अंत में  तेज आंधी और बरसात से पंडाल लोगों के ऊपर गिर गए, जिसमे 4 की मौत हो गयी और 70 लोग घायल हो गए।

तेज़ आंधी-तूफ़ान से हुई भारी क्षति

घटना की खबर मिलते ही लोग मदद कार्य में जूट गए। वहा पर मौजूद लोगों का कहना है कि तेज तूफान की वजह से मंदिर में लगा पंडाल लोगों पर गिरने लगा और भगदड़ मच गई। इस उत्सव में भाग लेने सीएम चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया तेज आंधी और बरसात की वजह से कई पेड़ टूटकर गिरे, जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए। कई जगह इलेक्ट्रिक केबल भी टूटकर गिर गया।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.