जिलाधिकारी ने दी नाव संचालन की अनुमति, घाटों पर फिर लौटी रौनक 

जिलाधिकारी ने दी नाव संचालन की अनुमति, घाटों पर फिर लौटी रौनक 

वाराणसी। वाराणसी में कई दिनों तक गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर बहने के बाद अब सामान्य हो गया है। गंगा के रौद्र रूप के कारण घाटों की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई थी। गंगा ने घाटों और आस पास के कई इलाकों को जलमग्न कर लिया था। जिससे दैनिक गंगा आरती में भी काफी असुविधा होने लगी थी। यहां तक कि दैनिक गंगा आरती का स्थान भी बदलना पड़ा था।

मां गंगा के बढ़े जलस्तर का असर नाविक समाज पर भी पड़ा था। बढ़े जलस्तर और बाढ़ के कारण प्रशासन द्वारा नाव संचालन पर रोक लगा दी गयी थी। वहीं अब गंगा नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद आज जिलाधिकारी ने नौका संचालन की अनुमति दे दी है। जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद नाविक समाज में ख़ुशी की लहर दौड़ उठी है।

बता दें कि कल नाविकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की थी, जिसमें नाविक समाज ने जिला प्रशासन से नाव चलाने की अनुमति मांगी है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने आज नौका संचालन का आदेश दिया है। जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद पर्यटको का भी आवा गमन चालू हो गया है जिसे घाट की रौनक फिर बढ़ गई है।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava