अफ़ग़ानिस्तान से आए तीन पवित्र हस्त लिखित गुरु ग्रन्थ साहिब, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लगाया माथे

अफ़ग़ानिस्तान से आए तीन पवित्र हस्त लिखित गुरु ग्रन्थ साहिब, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लगाया माथे

अफ़ग़ानिस्तान पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। तालिबान द्वारा अफ़ग़ानिस्तान पर कब्जा किए जाने के बाद से वहां कुछ भी शांत नहीं है। पुरे देश में हर तरफ चीख पुकार और आतंक का माहौल है। लोग अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर भाग रहे हैं। दूसरे देशों के लोग अपने वतन वपा लौट रहे हैं। भारतीय मूल के भी लोग अफ़ग़ानिस्तान से वापस भारत आए हैं।

मंगलवार यानी 24 अगस्त को अफ़ग़ानिस्तान से एक भारतीय सिख समुदाय दल लौटकर हिन्दुस्तान आया। यह सिख समुदाय अपने साथ तीन बेहद ख़ास और पौराणिक महत्व की वस्तु ले आया। अफ़ग़ानिस्तान से 3 पुरातन हस्त लिखित पवित्र गुरूग्रंथ साहिब स्वरूप लेकर अफ़ग़ान सिख समुदाय का यह दल भारत पहुंचा।

दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस दल का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने हवाई अड्डे पर ही तीनों हस्त लिखित पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को उन्होंने अपने सिर पर रख लिया।

बता दें कि लगभग 25 भारतीयों के साथ कुल 78 लोग आज अफ़ग़ानिस्तान से दुशांबे के रास्ते भारत आए हैं। ये लोग अफ़ग़ानिस्तान में तालिबानियों के कब्जे के बाद से असुरक्षित महसूस कर रहे थे।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava