12 एपिसोड्स पर 25 करोड़ खर्च करेंगी एकता कपूर, बना रहीं मेहरून्निसा

12 एपिसोड्स पर 25 करोड़ खर्च करेंगी एकता कपूर, बना रहीं मेहरून्निसा

एकता कपूर ने अपनी मूवी ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के इंडियन संस्करण को लेकर कहा कि मैं कोई अमेरिकी शो का इंडियन वर्जन नहीं बना रही, मै तो उसकी जगह ‘मेहरून्निसा’ बना ही हूँ। इसमे अकबर पुत्र सलीम के दूसरे प्यार अफगानी शासक की बेटी ‘मेहरून्निसा’ को पाने की कहानी है।  क्योकि लोग सलीम के पहले प्यार यानि अनारकली के बारे में तो सब कुछ जानते है, लेकिन अभी ये बहुत कम लोगो को पता है की अनारकली के न मिलने पर सलीम के ज़िन्दगी में ‘मेहरून्निसा’ आई और उन्हें  उनसे प्यार हुआ था। सलीम के पिता शाहजहाँ अकबर को ये ना मंजूर था, उसके बाद सलीम ने ‘मेहरून्निसा’ को कैसे पाया उसी पे आधारित है ये मेरा वेब शो। ये 25 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा हैं।

आपको बता दे कि एकता कपूर से बात चित में ये बात सामने आया कि – इसका कुल बजट 25 करोड़ हैं। जिसे वो 12 एपिसोड में बनाने वाली है जिसकी शूटिंग वो मई के लास्ट वीक से स्टार्ट करने वाली है। इस शो की शुरूआती शूटिंग जयपुर के राजसी महलों से होगी। कुल 180 दिन कि शूटिंग होगी। उसके बाद शूट किए गए सीन में स्पेसल इफेक्ट्स पर 6 महीने दिए जाएंगे। तब ये ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को टक्कर देगा। उसके स्केल के कारण लोगो को ये लगा की मै उसका हिंदी वर्जन बना रही जोकि गलत है।

मौनी रॉय बनेंगी मेहरुन्निसा –

मेहरून्निसा के आयकॉनिक किरदार में मौनी रॉय ही होंंगी। एकता के मुताबिक, नेटफ्लिक्स और अमेजॉन को टक्कर देने के मूड में हैं। उन्होंने बताया की वो अपना 100% देंगी, वो ये वेब शो बिग स्क्रीन के लिए नहीं बल्कि इंटरनेट के लिए बना रही हूं जो की इंडिया के इतिहास में सबसे महंगा शो साबित होगा।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.