अमेरिका में यूट्यूब के मुख्यालय में हुयी गोलाबारी, हमलावर महिला ने खुद को मारी गोली

अमेरिका में यूट्यूब के मुख्यालय में हुयी गोलाबारी, हमलावर महिला ने खुद को मारी गोली

कैलफोर्निया: अमेरिका में फिर से एक बार गोलाबारी की घटना सामने आयी है। इस बार चौकाने वाली बात यह है कि इसबार हमलावर एक 39 वर्षीय महिला है। इस गोलाबारी में करीब चार लो जख्मी हो गए है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाली महिला का नाम नसीमा अगदम है और वह एक एनिमल एक्टिविस्ट थी, पुलिस अभी इस पुरे मामले की छानबीन कर रही है।

‘यह गोलाबारी भारतीय समयानुसार सुबह में अमेरिका के कैलफोर्निया स्थित यूट्यूब मुख्यालय में हुई है। आपको बता दे कि नसीमा एनिमल एक्टिविस्ट तो थी, इसके साथ ही वह यूट्यूब पे भी काफी एक्टिव रहती थी। वह कंपनी की नई पालिसी का विरोध कर रही थी। हालही में यूट्यूब ने उसके कई वीडियोस को सेंसर कर दिया था, जिससे उसकी कमाई रुक गयी थी और वह कंपनी से काफी नाराज़ भी चल रही थी।

सबसे पहले बॉयफ्रेंड पे चलाई गोली

इसी वजह से नसीमा ने मंगलवार को यूट्यूब के मुख्यालय में पहुंचकर गोली चला दी, जिसमे चार लोग जख्मी हो गए। हमले के वक्त उसने स्कार्फ और चस्मा पहना हुआ था। उसने सबसे पहले अपने बॉयफ्रेंड को गोली मारी फिर उसने वह मौजूद दो महिलाओ को भी निशाना बनाया और उसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर खुदखुशी कर ली।

यूट्यूब की पालिसी को लेकर चल रही थी नाराज़

उसने परिसर में घुसते ही सबसे पहले अपने बॉयफ्रेंड पर गोली चलाई, जिसके वजह से शुरुआत में पुलिस इसे घरेलु लड़ाई मान रही थी। पर बाद में पता चला की वह पिछले कई दिनों से यूट्यूब की पालिसी को लेकर नाराज़ चल रही थी। पुलिस ने बताया कि यूट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली और उसका शव बिल्डिंग के अंदर से ही बरामद कर लिया गया है। इस पुरे घटना पर गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई ने भी दुःख व्यक्त किया है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.