मालदीव ने बदला अपना रवैया, वापस किया भारत सरकार से तोहफे में मिला हेलीकॉप्टर

मालदीव ने बदला अपना रवैया, वापस किया भारत सरकार से तोहफे में मिला हेलीकॉप्टर

मालदीव और भारत के बीच सम्बन्ध बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे  है। मालदीव ने भारत सरकार की तरफ से गिफ्ट में मिले दो नौसेना हेलिओकोप्टरों में से एक को वापस ले जाने के लिए कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हम अब्दुल्ला यामीन सरकार से बात कर रहे हैं, लेकिन मालदीव सरकार के सूत्रों से जानकारी मिली है कि मालदीव भारत से  डॉर्नियर मैरिटाइम सर्विलान्स एयरक्राप्ट चाहता है।

जिस हेलीकाप्टर को मालदीव लौटना चाहता है वह अद्दू द्वीप पर ऑपरेट करता है। आपको बता दे कि मालदीव की इस सवालिया निशान इस लिए खड़े हो गए है, क्योंकि रविवार को पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर बाजवा ने मालदीव का दौरा किया है।

बना हुआ है चीन की रणनीति के ऊपर संशय

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालदीव लामू द्वीप पर ऑपरेट कर रहे दूसरे हेलीकाप्टर को भी वापस देने पे विचार कर रहा है। आपको बता दे कि लामू एक संवेदनशील जगह है, क्योंकि यहाँ चीन एक बंदरगाह बना रहा है जिससे यह भारत के लिए सैन्य रूप से सही नहीं है। जिसको लेकर सरकार के भीतर चीन की रणनीति को लेकर संशय बना हुआ है।

भारत ने किया है काफी निवेश

चीन को टक्कर देने के लिए भारत ने मालदीव में काफी निवेश किया है। भारत पिछले कई सालो से मालदीव को सैन्य सहायता मुहैया करता आया है। इसके आलावा भारत ने मालदीव को ध्रुव हेलीकाप्टर गिफ्ट करने के साथ ही 6 पायलट और दर्जनों की संख्या में ग्राउंड स्टाफ भी उपलब्ध कराया है, इसके आलावा 10 कोस्टल सर्विलांस रेडार सिस्टम विकसित करने में भी भारत मालदीव की मदद कर रहा है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.