भारतीय हॉकी का स्वर्णिम इतिहास और प्रधानमंत्री मोदी का अटपटा ट्वीट

भारतीय हॉकी का स्वर्णिम इतिहास और प्रधानमंत्री मोदी का अटपटा ट्वीट

प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

यह ट्वीट है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का।

प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अगस्त को ये ट्वीट तब किया जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

PM मोदी ने अपने इस ट्वीट में लिखा कि ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है।

उनके इस ट्वीट पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।

सवाल था कि प्रधानमंत्री का ये लिखना कि ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है, कितना जायज है।

आखिर हर बात में प्रधानमंत्री मोदी विभाजन नीति क्यों अपनाते हैं।

इस ट्वीट में भी उन्होंने देश को नए और पुराने की बहस में बाँट दिया। 

बहरहाल हमने सोचा कि क्यों न न्यूज़ बकेट के पाठकों को “पुराने भारत” के आत्मविश्वास की गाथा बताई जाये।

आज हम आपको बताएँगे कि प्रधानमंत्री का इशारा जिस पुराने भारत की ओर है उसने दुनिया भर में अपनी हॉकी के डंडे का दम दिखाया है।

साल था 1928 और उस साल ओलम्पिक का आयोजन एम्स्टर्डम में हुआ था।

इस साल भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीत लिया।

इसके ठीक अगले साल 1932 में लॉस एंजेलिस में हुए ओलंपिक में भी भारतीय हॉकी टीम ने सोना जीता।

लेकिन इसके बाद 1936 में जर्मनी के बर्लिन में ओलंपिक खेला गया।

1936 का जर्मनी दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह अडोल्फ हिटलर का जर्मनी था।

हिटलर के जर्मनी में हॉकी का फाइनल खेला गया भारत और जर्मनी के बीच।

इस मुकाबले में जर्मनी ने सिर्फ एक गोल दागा।

जबकि उस पुराने भारत ने एक के बाद एक आठ गोल मार दिए। जर्मनी हार गया।

भारत ने फिर सोने पर कब्ज़ा जमा लिया।

इस टीम में शामिल थे हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद।  

1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 में पुराने भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इसके अलावा 1960, में भारत ने रजत पदक जीता।

तो वहीं 1968 और 1972 में भारत ने कांस्य पदक भी जीता।

दुनिया भर में पुराने भारत के हॉकी की तूती बोलती थी। 

तो ये है पुराने भारत के हॉकी का जलवा।

दरअसल न वो पुराना भारत था और न ये नया भारत है।

भारत प्रधानमंत्री मोदी का सूट नहीं जो कुछ समय बाद पुराना हो जाए।

प्रधानमंत्री को इस बात का ख्याल रखना चाहिए। 

भारत की पुरुष हॉकी टीम को बधाई।

एक बार फिर उन्होंने देश में हॉकी के प्रति लोगों की दिलचस्पी जगाई है।

उम्मीद यही कि ये दिलचस्पी बनी रहेगी।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava