बनारस के भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित को राज्य सरकार देगी एक करोड़

बनारस के भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित को राज्य सरकार देगी एक करोड़

उत्तर प्रदेश सरकार भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय को एक करोड़ रूपया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के ललित उपाध्याय को राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार मिलेगा।

काशी के लाल ललित उस भारतीय टीम के हिस्सा हैं जिसने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 के कांस्य पदक फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की थी।

इस टीम में वाराणसी के ललित उपाध्याय भी खेल रहे थे।

प्रदेश सरकार ललित उपाध्याय को एक करोड़ रुपया पुरस्कार के रूप में देगी।

साथ ही ललित उपाध्याय को गजटेड अफसर का पद भी दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के जितने भी खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेने गए हैं उनके लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।

बता दें कि ओलंपिक में उत्तर प्रदेश के आठ खिलाड़ी हिस्सा लेने गए हैं।

इनमें एक वाराणसी के ललित उपाध्याय भी हैं।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava