भारत ने जीता इंटर कॉन्टिनेंटल फुटबॉल कप का खिताब, कप्तान छेत्री ने दागे दो गोल

भारत ने जीता इंटर कॉन्टिनेंटल फुटबॉल कप का खिताब, कप्तान छेत्री ने दागे दो गोल

रविवार को मुंबई में हुए इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबले में भारत का मुकाबला कन्या से था, जिसको कप्तान छेत्री ने दो गोल दाग कर ख़िताब आपने नाम कर लिया। भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल के दम पर केन्या को 2-0 से शिकस्त देकर चार देशों के इंटर कॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल जीत लिया। दोनों गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किए। इसी के साथ उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में लियोनल मेसी की बराबरी कर ली है। पूर्व कप्तान भूटिया ने जीत के अवसर पर टीम को बधाई दिया।

भारतीय कप्तान ने की मैसी से बराबरी

बता दें कि छेत्री ने इन दो गोल के साथ अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनल मेसी के गोल की बराबरी भी कर ली। छेत्री का यह 102वें मैच में 64वां गोल था। वह सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने के मामले में मेसी (64) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। छेत्री ने आठवें मिनट में गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई और फिर उसके बाद 29वें मिनट में टीम के लिए दूसरा और अपना रिकॉर्ड 64वां गोल कर मेसी की बराबरी कर ली।

33 वर्षीय छेत्री और मेसी से आगे अब सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (81 गोल, 150 मैच) ही हैं। वहीं आल टाइम टॉप स्कोरर में मेसी और छेत्री संयुक्त 21वें नंबर पर हैं। भारतीय फुटबॉलर छेत्री चेल्सी और आइबरी कोस्ट के पूर्व खिलाड़ी दिदिर ड्रोग्बा (65 गोल, 104 मैच) से एक गोल पीछे हैं। छेत्री पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया के बाद मैचों का शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.