राजकीय सम्मान के साथ बासी घाट पर होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ बासी घाट पर होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार यानी आज होगा। आज बुलंदशहर जिले के नरौरा में बासी घाट पर होगा। बासी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल्याण सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।

बता दें कि 22 अगस्त को भाजपा कार्यालय में कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। विधान भवन में भी उनके पार्थिव शरीर को ले जाया गया था। उनके अंतिम संस्कार में 21 किलो चन्दन की लकड़ी, आम और पीपल की पांच क्विंटल लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा 45 किलोग्राम घी, एक क्विंटल सुगन्धित सामग्री का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

21 अगस्त की रात राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे कल्याण सिंह ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में बीते शनिवार की रात उनकी मृत्यु हो गई। कल्याण सिंह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। खराब स्वास्थ्य ने आखिरकार भारत के सबसे बड़े प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह की जीवन लीला समाप्त कर दी।

कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि “कल्याण सिंह के निधन से सभी दुखी हैं। उन्होंने जन नेता के तौर पर आदर्श प्रस्तुत किए हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा की “कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेता थे। उनका जाना भारतीय राजनीति में एक अपूरणीय क्षति है।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी जानकारी दी कि कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को होगा। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को पुरे प्रदेश सार्वजनिक अवकाश रहेगा। साथ ही तीन दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया गया था।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava