नाविकों ने जिला प्रशासन से नाव संचालन की मांगी अनुमति

नाविकों ने जिला प्रशासन से नाव संचालन की मांगी अनुमति

वाराणसी। वाराणसी में कई दिनों तक गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर बहने के बाद अब सामान्य हो गया है। गंगा के रौद्र रूप के कारण घाटों की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई थी। गंगा ने घाटों और आस पास के कई इलाकों को जलमग्न कर लिया था। जिससे दैनिक गंगा आरती में भी काफी असुविधा होने लगी थी। यहां तक कि दैनिक गंगा आरती का स्थान भी बदलना पड़ा था।

मां गंगा के बढ़े जलस्तर का असर नाविक समाज पर भी पड़ा था। बढ़े जलस्तर और बाढ़ के कारण प्रशासन द्वारा नाव संचालन पर रोक लगा दी गयी थी। वहीं अब गंगा नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद नाविक समाज ने जिला प्रशासन से नाव चलाने की अनुमति मांगी है।

नाविकों ने बताया कि गंगा का जस्तर कम होने के बाद भी जल पुलिस के द्वारा नाव संचालन का आदेश नहीं मिल रहा है। नाविकों के अनुसार जल पुलिस का कहना है कि ऊपर से आदेश आने के बाद ही नाविक को नाव संचालन की अनुमति दी जाएगी। नाविकों का कहना है कि नाव संचालन पर रोक लगाने के बाद नाविक समाज काफी परेशान है। इसी के चलते आज नाविकों ने जिला प्रशासन से नाव संचालन की अनुमति देने की अपील की है।  


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava