सलमान के साथ 3 साल बाद फिर रोमांस करेंगी करीना, इन 2 हीरोइनों का नाम भी चर्चा में

सलमान के साथ 3 साल बाद फिर रोमांस करेंगी करीना, इन 2 हीरोइनों का नाम भी चर्चा में

इस समय सलमान खान मुंबई फिल्म सिटी में हो रही ‘रेस 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद सलमान के लिए दो और फिल्में है। जिसमें ‘दंबग 3’ और ‘भारत’ शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि सलमान खान ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा की जगह सलमान के साथ करीना कपूर हो सकती हैं।

बता दे कि आखिरी बार सलमान के साथ ‘बजरंगी भाईजान’ में करीना नजर आई थी। जिसमें उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पंसद किया गया था। बजरंगी भाईजान के अलावा इन दोनों बालीबुड स्टार ने 3 और फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन फिल्मों में बॉडीगॉर्ड, क्योंकि और मैं और मिस्टर खन्ना शामिल है। खबर आई है कि मेकर्स ने ‘भारत’ के लिए अब करीना कपूर को अप्रोच किया है।

प्रियंका चोपड़ा से पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर और कटरीना कैफ का नाम भी लिया जा रहा था। आप को बता दे कि ‘भारत’ फिल्म कोरियन फिल्म ‘An Ode to My Father’ का रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं जो सलमान के साथ ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

अली अब्बास जफर के मुताबिक इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी होगी जो पहले और अब के भारत का गवाह बना होगा। इस फिल्म में भारत के 70 सालों के इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण चीजों को दर्शाया जाएगा। फिलहाल इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि उस समय को दर्शाने के लिए भाप वाले इंजन के अलावा उसी तरह के कपड़ों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि बीते 3 महीनों से इस पर रिसर्च का काम चल रहा है। इसमे बंटवारे के सीन को पंजाब में शूट किया जाएगा।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.