कविता लिखकर बीजेपी सांसद आर के सिन्हा ने कुमार विश्वास के जन्मदिन पर दी बधाई

कविता लिखकर बीजेपी सांसद आर के सिन्हा ने कुमार विश्वास के जन्मदिन पर दी बधाई

भाजपा नेता आर के सिन्हा ने मशहूर कवि और आप पार्टी नेता कुमार विश्वास के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास का आज जन्मदिन है उनका जन्म 10 फरवरी 1970 को हुआ मशहूर कवि के जन्मदिन के मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

साहित्य की दुनिया के दिग्गजों के साथ-साथ शुभचिंतकों और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इसी के साथ बीजेपी नेता आर के सिंह ने भी ट्वीट करके तारीफों के पुल बांधे ट्वीट में उन्होंने कहा कि हिंदी मां के सुपुत्र, ओजस्वी वक्ता और कवि कुमार विश्वास को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके पश्चात् उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब अच्छे और नेक नीयत के व्यक्ति हैं लेकिन फिलहाल बुरी संगत में हैं। ईश्वर उन्हें सद्बुद्ध‌ि दे और सही मार्गदर्शन करे। यही कामना है। 

गौर हो कि कुमार विश्वास के संबंध आप के शीर्ष नेताओं के साथ कड़वे हो चले हैं। राज्यसभा सदस्यता मामले में बयानबाजी का दौर चला था। इस दौरान कुमार विश्वास की बीजेपी के करीब आने को लेकर भी सियासी सुगबुहाट सुनाई दी थी।

ये है ट्वीट

आर के सिन्हा भाजपा से राज्य सभा के सदस्य है और हमेशा ही अपने बयानों के वजह से चर्चा में बने रहते है इस बार उन्होंने कुमार विश्वास को जन्मदिन के बधाई का ट्वीट करके सबको चौकाया है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.