भक्तों के लिए खुला स्वर्णमयी माता अन्नपूर्णा दरबार, भक्त हुए निहाल

भक्तों के लिए खुला स्वर्णमयी माता अन्नपूर्णा दरबार, भक्त हुए निहाल

 वाराणसी। धनतेरस पर काशी की विश्व प्रसिद्ध माता अन्नपूर्णा का दरबार खोला जाता है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि धनतेरस से माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी दर्शन होते है और ये दर्शन दीपावली तक होता है। 

साल में एक बार ही मां के स्वर्णमयी दर्शन होते है और यह अपने आप में दुनिया का इकलौता मंदिर है जहां माता अन्नपूर्णा के स्वर्ण स्वरूप के दर्शन का लाभ भक्तों को प्राप्त होता है।  
इस बार धनतेरस पर माता के स्वर्ण स्वरूप के दर्शन के लिए लोग कल रात से ही लाइन लगा कर इंतजार कर रहे थे।

मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही भक्तों की भिड़ देखने को मिली। 

इस बार वैश्विक महामारी कोरोना के चलते दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ी कमी दर्ज की गयी।

फिलहाल आज दिन माता अन्नपूर्णा के दरबार में भक्तों के लिए खजाने का वितरण किया जाता है जिसे पाकर भक्त निहाल हो जाते है। 

न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं। 

Vikas Srivastava