राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की कार्यकर्त्ता बैठक, कहा स्वयंसेवक कुरीतियों से लड़ने को रहे तैयार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की कार्यकर्त्ता बैठक, कहा स्वयंसेवक कुरीतियों से लड़ने को रहे तैयार

वाराणसी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार की सुबह लालपुर के ट्रेड सेण्टर में स्वयंसेवक की बैठक की जिसमे ध्वज प्रणाम से लेकर समापन तक चार प्रांतों के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।  सुबह की शाखा के बाद चार प्रांत क्रमश : काशी, अवध, गोरक्ष और कानपुर के जिला संघ चालक, जिला कार्यवाह और जिला प्रचारकों के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने श्रेणीवार बैठक ली इस कार्यशाला के बारे में स्वयंसेवक अमरीश ने मीडिया को जानकारी दी।

कार्यशाला की खास बातें

  • बैठक में गुणात्मक वृद्धि को के बारे में चर्चा की गयी।
  • कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व का ज्ञान कराया।
  • शाखाओं के महत्व के बारे में विस्तार से बताया कि यह दो होती हैं।
  • संघ की शाखाओं का पहला काम व्यक्ति निर्माण का है इसे हम संस्कारशाला कहते हैं। दूसरी शाखा का काम समाजोपयोगी कार्य है। उन्होंने स्वयंसेवको से आह्वान किया की आप सांस्कारिक बनिए और खुद में मानवीय मूल्यों का विकास करिये। उन्होंने कहा की आप समाज के हित में कार्य करिये और अपना हित न देखते हुए त्यागपूर्वक कार्य कीजिये तथा समाज की कुरीतियों का प्रतिकार करने के लिए हरदम कृत संकल्प रहें।

आपको बता दें कि वाराणसी में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की पूर्वी उत्‍तर प्रदेश क्षेत्र की कार्यशाला आयोजित की गयी है। जिसमे संघ प्रमुख ने संघ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया और आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.