ऐसी है नीता अंबानी की लाइफ, पहनती है 40 लाख की साड़ी गिफ्ट में मिला था 390 करोड़ का जेट

ऐसी है नीता अंबानी की लाइफ, पहनती है 40 लाख की साड़ी गिफ्ट में मिला था 390 करोड़ का जेट

मुंबई: हाल ही मे देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने गोवा में श्लोका मेहता से इनगेजमेंट की  है। श्लोका मेहता हीरो का व्यापार करने वाले बिजनसमैन रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। लोगों के बीच अपने बेटे की सगाई में मुकेश अंबानी हाफ स्लीव्स चेक शर्ट में दिखे तो वही नीता अंबानी भी ऑफ व्हाइट एथनिक ड्रेस में दिखाई दी। दुनिया भर मे बिजनेस वर्ल्ड में जितने फेमस मुकेश अंबानी हैं उतनी ही एक्टिव अंबानी की पत्नी सोशल लाइफ मे है। आप को बता दे की नीता बेहद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं। और उनकी पास 40 लाख तक की साड़ी है।

इतना ही नहीं, एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक नीता अंबानी के पास 40 लाख की साड़ी है। इस साड़ी को चेन्नई सिल्क के डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन किया है।

हमारी जानकारी के अनुसार यह साड़ी भारत के जाने-माने आर्ट आइकॉन राजा रवि वर्मा की पेटिंग से प्रेरित है, जिसका नाम ‘विवाह पातु’ है। इसकी यही सबसे खास बात है कि इस साड़ी की सुंदरता बढ़ाने के लिए सोने के तार का प्रयोग किया गया है और साथ ही कई रत्नों जैसे एमरल्ड, रूबी, पुखराज, पर्ल और कैट आई का इस्तेमाल किया गया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज़ है यह साड़ी

इस साड़ी को कांजीवरम की कुशल 36 महिला कारीगरों ने मिलकर तैयार किया। इसे बनाने लगभग 1 साल से अधिक समय लगा था। कहा जाता है कि फरवरी, 2015 को नीता अंबानी ने एक फंक्शन के दौरान इस साड़ी को पहना था।साड़ी का वजन करीब 8 किलो है। कहा जाता है कि नीता अंबानी यह साड़ी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी सबसे महंगी साड़ी के रूप में दर्ज है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.