क्या होता है पितृदोष, कैसे मिलेगी से मुक्ति?

क्या होता है पितृदोष, कैसे मिलेगी से मुक्ति?

वाराणसी। आज के आधुनिक युग में लोग अपने रीति रिवाजों से दूर होते जा रहे है। आज का युवा सभी पहलुओं की परख विज्ञान के आधार पर करने लगा है। मगर आज भी कुछ लोग ऐसे भी है जो पौराणिक मान्यताओं का निर्वहन कर रहे है और आने वाली परेशानियों से छुटकारा पा रहे है। 

आज के दौर में बहुत से लोग विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना कर रहे है, जिनकी वजह तक उन्हें पता नहीं होती। उनमें से एक है पितृदोष जिसकी वजह से मनुष्य का बड़ा नुकसान होता है। पितृदोष के कारण लोगों को सदैव धन की समस्या बनी रहती है। साथ ही विवाह और बच्चों की समस्या होती है। पितृदोष एक ऐसा दोष है जो मनुष्य की कुंडली को प्रभावित करता है। ऐसी स्थिति में मनुष्य अपनी परेशानियां लिए भटकता रहता है। 

आईये जानते है कि पितृ दोष क्या होता है?

मान्यता अनुसार पूर्वजों की मृत्यु के बाद उनका विधि-विधान से अंतिम संस्कार न करने के कारण पितृ दोष लगता है। इसके अलावा यदि किसी पूर्वज की अकाल मृत्यु हुयी हो या मृत्यु के पूर्व उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गयी हो, तो उनकी अतृप्त आत्मा परिवार के लोगों को कष्ट देती रहती है। मान्यता के अनुसार ऐसी अतृप्त आत्मायें अपने घर के लोगों और आगामी पीढ़ी के बीच ही भटकती रहती है। 

पितृ दोष के कारण मनुष्य को सदैव समस्या घेरे रहती है। पितृ दोष के कारण विवाह होने में समस्या आती है। साथ ही गृह कलह, नशे का आदी हो जाना, बार बार असफलता हाथ लगाना, गर्भधारण में समस्या होना और बच्चों की अकाल मृत्यु होना जैसी समस्यायें आती है। इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या धन के आगमन की होती है। 

कैसे हो पितृ दोष का निवारण?

काशी के ज्योतिषाचार्य शशि शेखर त्रिवेदी के अनुसार पितृ पक्ष पितृ दोष से मुक्ति पाने का सबसे सही समय होता है। उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष में पूर्वजों का श्राद्ध करने से पितृ दोष से राहत मिलती है। पुत्र प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को अवश्य ही पूर्वजों का श्राद्ध करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य पं शशि शेखर त्रिवेदी के अनुसार जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए अपने पूर्वजों श्राद्ध कर्म अवश्य करना चाहिए। 


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

Vikas Srivastava