प्रियंका चोपड़ा ने फेसबुक पर हासिल किया मोस्ट एंगेंजिंग सेलिब्रिटी का तंमगा

प्रियंका चोपड़ा ने फेसबुक पर हासिल किया मोस्ट एंगेंजिंग सेलिब्रिटी का तंमगा

बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जो की बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह अपनी अदाकरिता का परचम लहरा रही है।

प्रियंका चोपड़ा वह अभिनेत्री है जो कि सुर्खियों में रहती है यह बात स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के अनुसार भी साबित होती है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी ऑन फेसबुक बन गयी हैं क्योंकि वह सबसे जयादा सर्च हुई है लोगो के द्वारा। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक प्रियंका के 100 अंकों के साथ यह साबित हुआ हैं कि प्रियंका फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया द्वारा यह आंकड़ा प्रमाणित तौर पर दिया गया हैं। स्कोर ट्रेंड्स ने निकाले मोस्ट एंगेजिंग फिमेल सेलिब्रिटीज की फेहरिस्त में प्रियंका चोपडा के बाद, दूसरा स्थान दीपिका पदुकोण ने प्रपात किया उनको 96 अंकमिले है। वहीं माधुरी को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला उनको 62 अंक प्राप्त हुए। इस लिस्ट में चौथे पायदान पर सनी लियोन और पांचवे स्थान कटरीना कैफ को हासिल हुआ।

हम आपको बताते चले कि हाल में बिग बी फेसबुक पर मोस्ट एंगेंजिंग सेलिब्रिटी बन गये थे, यह बात सोशल मीडिया पर ख़ासा चर्चा का विषय बन गयी थी। अश्वनी कौल जो की स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक है उन्होंने बताया कि इस सप्ताह प्रियंका की पोस्ट और अॉफिशियल पेज पर उनके फॉलोवर्स की 100 फीसदी एंगेजमेंट देखी गयी हैं, जिससे वह भारत की मोस्ट एंगेजिंग सोलिब्रिटी ऑन फेसबुक बन गयी हैं। प्रियंका अमेरिका का अपना काम पूरा कर के जल्दी ही भारत लौट रही है और लौटने के बाद वह सलमान संग फिल्म भारत की शूटिंग करेंगी। प्रियंका चोपड़ा एकलौती ऐसी भारतीय है जिनको रॉयल वेडिंग का न्यौता मिला था और वह हाल में ही उसमे शामिल होकर आई है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.