दलित महिला पर हुआ जानलेवा हमला, हमलावर फरार

दलित महिला पर हुआ जानलेवा हमला, हमलावर फरार

गुरूवार की देर रात सिकरारा के स्थानीय थाना क्षेत्र के रइया गांव में एक महिला का गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई।

दलित महिला गुरुवार की देर रात को घर के बरामदे में सो रही थी तभी उस को जान से मारने की कोशिश की गई। जब महिला तेज आवाज में चिल्लाई तभी उसकी आवाज सुन लोग उसकी तरफ दौड़े पर तब तक हमलावर वहां से रफूचक्कर हो चुका था। महिला की जख्मी हालत देखकर तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हम आपको बताते चले कि जिस महिला पर हमला किया गया वह रइया गांव की निवासी है और राम लखन गौतम की पत्नी है। महिला का नाम फूल कुमारी है जिसकी आयु 58 वर्ष है। फूल कुमारी जब घर के बरामदे में सो रही थी। तभी रात के तकरीबन 1 :30 बजे कोई अंजान हमलावर ने उनपर हमला किया व धार दार हथियार से गला रेतने लगा। महिला जब तेज से चिल्लाई तब परिवार के सरे लोगो को नींद टूट गई। जैसे ही लोग महिला की तरफ दौड़ वैसे ही हमलावर वहां से फरार हो गया।

हम आपको आगे बता दे कि धार दार हतियार से गले पर हुए हमले के कारण महिला की गर्दन गंभीर रूप से जख्मी हो गयी रक्त का रिसाव तेज गति से हो रहा था। पुलिस को जब 100 नंबर पर घटनाक्रम चला तो पुलिस वहां जा पहुंची और महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने महिला को मछली शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसको सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिकरारा के एसओ ने बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच करने के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.