बॉलीवुड से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को रॉयल वेडिंग का न्योता

बॉलीवुड से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को रॉयल वेडिंग का न्योता

इन दिनों ब्रिटेन की शाही शादी चर्चा मे बनी हुई है। हम बात कर रहे है ब्रिटेन की शाही शादी यानि की प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की रॉयल शादी की।

हम आपको जानकारी दे दे कि बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा एकमात्र ऐसी सेलिब्रिटी है जिनको शादी का न्योता है इस कारण से ही भारतीयों की नजर इस खबर पर बनी हुई  है।

हम आपको बता दे कि मेघन मार्कल प्रियंका की दोस्त है जिस कारण उन्होंने अपनी शादी का न्योता अपनी भारतीय सहेली प्रियंका चोपड़ा को भी दिया है। प्रियंका और मेघन पहली बार एली पत्रिका की ओर से आयोजित एक इवेंट के दौरान जनवरी 2016 में मिली थी। इस फंक्शन में टीवी एक्ट्रेसेस शामिल हुईं थी। उस समय प्रियंका ‘क्वॉन्टिको’ में काम कर रही थीं।

उस एक मुलाकात के बाद अपने लाइफस्टाइल ब्लॉग के लिए मेघन ने प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू लिया। इसके बाद दोनों ने एक साथ कई जगह की सैर की सेल्फी ली और अच्छा वक़्त एक साथ मिलकर बिताया दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज भी पोस्ट कीं। दोनों की दोस्ती की खबरे मीडिया मे बनी रही।

इन सबके बाद लोगो ने प्रियंका चोपड़ा से ही प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल के रिश्ते के बारे मे सवाल करने लगे जबकि पहले प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल नै अपने रिश्ते की कोई आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की थी।

इसी बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि अमेरिकी मीडिया में मेघन और प्रियंका की दोस्ती का रिश्ता किस हद तक सुर्खियों में छाया हुआ था। हाल ही में टाइम मैग्जीन में मेघन मार्कल के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक इमोशनल लेख भी लिखा।

हम आपको ज्ञात करवा दे की अपनी दोस्त मेघन मार्कल की शादी के लिए प्रियंका लंदन पहुंच भी चुकी हैं। शादी वाले घर मे प्रियंका चोपड़ा खूब मजे लेते हुए नजर आ रही है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फोटोज भी शेयर की है जिसमें वह दुल्हन की सहेलियों के साथ हंसी-मजाक करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका ही बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जो इस ऐतिहासिक शादी की साक्षी बनेंगी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.