टेनिस रैंकिंग में नडाल-वोजनियाकी का ताज बरक़रार

टेनिस रैंकिंग में नडाल-वोजनियाकी का ताज बरक़रार

मैड्रिड: इस वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के ख़त्म होने बाद जारी की गयी महिला और पुरुष के रैंकिंग में स्पेन के राफेल नडाल और डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियाकी की बादशाहत कायम है।

सोमवार को जारी हुई ताज़ा एटीपी पुरुष एकल रैंकिंग में 9760 अंको साथ राफेल नडाल शीर्ष पर बने हुए है। दूसरे स्थान पे 20 बार ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम कर चुके रोजर फेडरर है वह नडाल से मात्रा 155 अंक पीछे चल रहे है।

वही सोमवार को जारी हुई महिला एकल रैंकिंग में डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियाकी पहले स्थान पर बनी हुई है अपने दमदार खेल की बदौलत उनकी बादशाहत अभी भी कायम है 7965 अंको के साथ कैरोलिन शीर्ष पर बनी हुई है।

ये है जारी हुई मौजूदा एटीपी रैंकिंग

1: राफेल नडाल (स्पेन) 9,760 अंक

2: रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 9,605

3: मारिन सिलिक (क्रोएशिया) 4,960

4: ग्रिगोर दीमित्रोव (बुल्गारिया) 4,630

5: अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 4,610

6: डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया) 4,060

7: डेविड गॉफिन (बेल्जियम) 3,460

8: जैक सॉक (अमेरिका) 2,880

9: जुआन मार्टिन डेल पोटरो (अर्जेटीना) 2,815

10: पाब्लो कारेर्नो बुस्ता (स्पेन) 2,705

ये है जारी हुई डब्ल्यूटीए रैंकिंग

1: कैरोलीन वोजनियाकी (डेनमार्क ) 7,965 अंक

2: सिमोन हालेप (रोमानिया) 7,616

3: एलीना स्विटोलिना (यूक्रेन) 5,835

4: गार्बिने मुगुरुजा (स्पेन) 5,690

5: करोलिना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य) 5,445

6: जेलेना ओस्तापेंको (लातविया) 5,000

7: कैरोलिन गार्सिया (फ्रांस) 4,495

8: वीनस विलियम्स (अमेरिका) 4,277

9: एंजेलिक कर्बर (जर्मनी) 3,031

10: जूलिया जॉरजेस (जर्मनी) 2,900

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.