राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत में खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़े पुरस्कार ‘खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम बदल दिया है।

खेल रत्न पुरस्कार का नाम ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ से बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है। 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट करते हुए यह ऐलान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है कि “देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!”

उन्होंने ट्विटर पर यह भी लिखा कि “ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।”

बता दें कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन 29 अगस्त को होता है।

इसी दिन खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार दिए जाते हैं।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें। 

Vikas Srivastava