विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, समाजवादी पार्टी ने चलाया झंडा लगाओ अभियान

विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, समाजवादी पार्टी ने चलाया झंडा लगाओ अभियान

वाराणसी। 2022 का विधानसभा चुनाव शुरू होने वाला है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं अब सपा ने भी अपना दांव पेंच लगाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने सपा का झंडा लगाओ अभियान शुरू किया है। यह अभियान 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान का असर वाराणसी में दिखने लगा है। वाराणसी के सभी वार्डों के सपा कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हो रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं के घरों पर अब सपा का झंडा लहराता दिख रहा है। पार्टी के पदाधिकारियों के अनुसार ऐसा संभव है कि जनवरी के पहले सप्ताह में ही आचार संहिता प्रभावी हो जाय। इसी कारण पार्टी के मुखिया व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 15 से 25 दिसंबर तक सभी वार्डों में झंडा लगाओ अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार इसका सत्यापन पार्टी के द्वारा किया जायेगा।

Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

Priyanshi Srivastava