अलौकिक, अद्भुत और अकल्पनीय होगा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण

अलौकिक, अद्भुत और अकल्पनीय होगा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि काशी में 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण अलौकिक, अद्भुत और अकल्पनीय होगा। दुनिया देखेंगी कि अध्यात्म की यह नगरी सिर्फ आस्था का केंद्र बिंदु ही नहीं बल्कि देश और दुनिया को एक संदेश देने वाली नगरी है। कलाकारी के बेजोड़ नमूनों की बात हो या फिर धर्म, कर्म, अर्थ औऱ मोक्ष के मायने, यहीं से निकल कर समूची दुनिया में फैले है। इस प्रेस वार्ता में भाजपा द्वारा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से जुड़े सभी कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से दी गयी। भाजपा द्वारा की दी गयी सभी कार्यक्रमों जानकारी निम्नलिखित है।

प्रदेश के सभी 27700 शक्तिकेन्द्रों में शिवालय तथा प्रमुख मठ मंदिरों में व्यवस्थित रूप से स्क्रीन लगा कर 13 दिसंबर के अभूतपूर्व कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता श्रद्धालुओं, प्रबुद्धजनों, पुजारियों, महंतो तथा साधु-संतों के साथ भाग लेंगे। प्रदेश के सभी गांवों में भी इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें गांव के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पार्टी ने प्रदेश के सभी 1918 सांगठनिक मंडलों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। यह अभियान 12 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत सभी प्रमुख मंदिरों, मठों, आश्रमों, धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमे प्रमुख पार्टी पदाधिकारी ,वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि सम्मलित होंगे।

13 दिसम्बर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए काशी विश्वनाथ धाम के इतिहास और विकास पर 08 दिसम्बर से संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है जो 12 दिसंबर तक चलेगा।

12 से 14 दिसंबर तक काशी में लेजर शो, आतिशबाजी के साथ रोशनी से समस्त मंदिर, शहर की गलियां, चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थान रोशनी से नहाएंगे।

14 दिसम्बर, 2021 को भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, माननीय श्री बी.एल.संतोष जी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) सम्मिलित रहेगें।

17 दिसंबर, 2021 को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा एवं उत्तर प्रदेश सरकार की शहरी विकास मंत्रालय महापौरों का सम्मेलन काशी में किया जाएगा।

23 दिसम्बर 2021 को काशी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु एक महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के कृषि वैज्ञानिक, उन्नत किसान सहित कृषि विशेषज्ञ  भाग लेंगे। इसे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सम्बोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा सभी मंडलों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी मंडलों पर  स्क्रीन लगाई जाएगी जिसमें मंडल के किसान तथा कृषि वैज्ञानिक शामिल होगें। इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं तथा उपलब्धियों का पत्रक भी वितरित किया जाएगा।

8 लाख घरो में विश्वनाथ धाम के प्रसाद एवं पुस्तिका का होगा वितरण।

12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर काशी में युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को करने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन प्रदेश व जिला स्तर पर किया गया है।

Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

Priyanshi Srivastava